शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परिगवां में सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे एक किसान के खेत में खड़ी धान की फसल में आग लग गई। इसमें आधा दर्जन किसानों की फसल जलकर राख हो गई।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत परिगवां में अज्ञात कारणों से लगी आग से गंगाराम, घनश्याम, शेर बहादुर, अमीन, नारद व रमापति के खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। हवा तेज होने की वजह से रमापति का घारी भी आग की चपेट में आ गर्इ।
रमापति ने जान जोखिम में डालकर घारी में बंधे मवेशी को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान रमापति झुलस गए। परिजनों व ग्रामीणों ने घायल रमापति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में एसडीएम अनिल कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर सत्यता के आधार पर पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।