फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक के भतीजे पर जान से मारने की धमकी का आरोप

Mon, 16 Jul 2018 11:19 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर विधायक विधायक के भतीजे और उनके एक करीबी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। एसपी को शिकायती पत्र देकर पीड़ित ने जांच की मांग की है और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


एसपी को दिए शिकायती पत्र में उसका क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी महेश पासवान ने बताया है कि विकास कार्य को लेकर सदर विधायक से बातचीत हुई थी। इसी बात को लेकर विधायक के भतीजे व उनके एक सहयोगी रंजिश रखते हैं। दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। 10 जुलाई को जोगिया कोतवाली क्षेत्र के मारूखर कला गांव निवासी बुद्धिराम के साथ में आरटीओ ऑफिस के गेट के सामने भतीजे और उनके साथ रहने वाले एक करीबी से मुलाकात हुई। विधायक से हुई बात को लेकर दोनों लोगों ने गोली मार देने की धमकी दी और दुर्व्यवहार किया। वहां मौजूद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत कराया। तब जाकर जान बच सकी। ऐसी स्थिति में दोनों लोगों से मुझे जान का खतरा है। मामले की जांच कराई जाए और जानमाल की सुरक्षा के लिए सुरक्षा मुहैया कराई जाए। नहीं तो मेरे साथ अप्रिय घटना घट सकती है।

सभी आरोप बेबुनियाद हैं। ये सभी आरोप मेरे चुनावी विरोधियों द्वारा लगाए जा रहे हैं। आरोप लगाने वाला व्यक्ति एक गरीब की भूमि पर कब्जा कर रहा है। उस गरीब के साथ खड़ा होने पर मेरे नजदीकी लोगों पर आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्याम धनी राही, सदर विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें