फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती नदी में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत, दो लापता

Sun, 19 May 2019 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
river - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डुमरियागंज। रविवार देर शाम राप्ती नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक डूब गए हैं जिनके बारे में कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि तीन युवक नदी में नहा रहे थे। वहीं दो अन्य युवक वहां मौजूद थे। तीनों को डूबता देख दोनों युवक मौके से फरार हो गए। देर शाम समाचार लिखे जाने तक दोनों डूबे युवकों का नाम नहीं पता चल पाया है।
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 निवासी नूर मोहम्मद का बेटा शमीम उर्फ गोलू (16) रविवार दोपहर करीब दो बजे घर से घूमने के लिए निकला था। शाम करीब 4 बजे राप्ती नदी में तीन युवकों के डूबने की खबर फैल गई तो नदी किनारे मौजूद लोगों के अलावा आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने नदी में उतरकर लापता युवकों की तलाश की। करीब सात बजे शमीम की लाश बाहर निकाली गई। साथ ही अन्य दोनों युवकों की तलाश में लोग जुटे रहे। उधर, शमीम की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। देर रात तक मोहल्ले के साथ ही आसपास के लोग घर आकर परिजनों को ढांढस बंधाते दिखाई दिए। इधर दो अन्य डूबने वाले युवकों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तीन युवक नदी में नहा रहे थे। वहीं, दो युवक किनारे खड़े थे। तीनों को डूबते देख दोनों वहां से भाग गए। डुमरियागंज प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम गई है। एक किशोर का शव परिजनों को मिला है। अन्य की तलाश स्थानीय लोगों की मदद से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें