फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने ही संपत्ति के लिए की थी दूध कारोबारी की हत्या

विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मीतों के मजरा दुगाई में नौ मार्च की रात हुई दूध कारोबारी वृद्ध की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। संपत्ति की चाहत और वसीयत बदलने की आशंका में बेटे ने ही बांका मारकर वृद्ध की हत्या की थी। रविवार को संडीला कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन

मूल रूप से संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बगवारा निवासी रहमान (68) की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम मीतों के मजरा दुगाई में है। कई साल से वह पत्नी तकदीरा के साथ ससुराल में रह रहा था। ससुराल में घर के सामने स्थित गोड़ा में 10 मार्च की सुबह छत पर बिस्तर पर रहमान का खून से लथपथ शव मिला था। मृतक के पुत्र रफीक ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को संडीला कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी  पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने घटना का खुलासा किया। बताया कि विवेचना के दौरान पता चला कि रफीक ने ही पिता की हत्या बांके से गला रेतकर की थी। रविवार सुबह रफीक को संडीला बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि पिता रहमान के नाम 60 लाख रुपये के खेत और प्लाट थे। 2016 में रफीक ने इन संपत्तियों की वसीयत अपने नाम करा ली थी। इसकी जानकारी होने पर जब रफीक की विधवा भाभी मुशीना ने आपत्ति जताई तो रहमान ने संपत्ति का कुछ हिस्सा उसे बैनामा करने का भरोसा दिलाया था। इसकी जानकारी रफीक को हो गई तो उसने नौ मार्च को पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने रफीक की निशानदेही पर खेत से हत्या में इस्तेमाल बांका भी बरामद कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद रफीक को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें