फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायरिंग, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बाइक चोरों की घेराबंदी करते समय शोहरतगढ़ पुलिस और स्वाट टीम पर बदमाशों ने शनिवार रात फायरिंग की। करीब आधे घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया और दो भाग निकले। बदमाशों के पास से चोरी11 बाइक बरामद हुई। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया गिरोह बाइक को नेपाल ले जाने की फिराक में था। पूछताछ के बाद सभी को रविवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जिले में बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए सीमावर्ती थानों की पुलिस व स्वाट टीम को सक्रिय किया गया था। शनिवार रात शोहरतगढ़ एसओ रणधीर कुमार मिश्रा चेकिंग कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि वाहन चोर गिरोह के सदस्य क्षेत्र के बानगंगा नदी के पास स्थित बाग में मौजूद हैं और चोरी के वाहन को एकत्र कर नेपाल ले जाने की फिराक में हैं। सूचना को संज्ञान में लेते एसओ ने जानकारी स्वाट प्रभारी पंकज शाही को दी। जब दोनों टीमों ने बाग में पहुंच घेराबंदी के बाद टॉर्च जलाया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने बाग को घेर लिया। तब तक दो बदमाश भाग निकले। मौके से टीम ने 11 बाइक बरामद की है। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी करके एक जगह रखा गया था। जिसे एकत्र करके नेपाल ले जाने वाले थे। पकड़े गए बदमाशों की पहचान विशाल उर्फ जाहिद कपिलवस्तु नगर पालिका वार्ड नंबर सात थाना तौलिहवा जिला कपिलवस्तु नेपाल, सुनील चौधरी निवासी परसाड़ थाना तौलिहवा जिला कपिलवस्तु नेपाल के रूप में की गई। तलाशी में इनके पास से एक तमंचा, कारतूस व दो मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं भागने वाले बदमाशों की पहचान विकास श्रीवास्तव, सूरज अग्रहरि निवासी कपिलवस्तु वार्ड नंबर दो थाना तौलिहवा जिला कपिलवस्तु नेपाल के रूप में हुई। बदमाशों ने बताया कि बाइकों को शोहरतगढ़, बांसी, मोहाना, ढेबरूआ, सदर, बस्ती, गोंडा व लखनऊ से चोरी किया गया था। चोरों को पकड़ने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया गया है। टीम में एसओ शोहरतगढ़ रणधीर कुमार मिश्र, स्वाट प्रभारी पंकज शाही, चौकी प्रभारी खुनुवां महेश सिंह, एसआई राजकुमार, सिपाही धर्मेंद्र प्रजापति, रमाशंकर यादव, राघवेन्द्र प्रताप यादव,अतीश कुमार यादव, अश्विनी राय, गट्टू पांडेय, अवनीश सिंह, सर्विलांस सेल से सिपाही दिलीप कुमार द्विवेदी, विवेक मिश्रा शामिल रहे।

सीमा पार होने के बाद बदल देते थे नंबर प्लेट
सूत्रों की माने तो यह गिरोह काफी सक्रिय था। बाइक चोरी करने के बाद जैसे ही सीमा पार कर पाते थे उसका नंबर प्लेट बदलकर नेपाली नंबर प्लेट लगा देते थे। बरामद की गई बाइक मेें तीन पर नेपाली नंबर प्लेट मिला है। वहीं कुछ बाइकों के पार्ट को बदल कर भी चोर बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें