फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को काम के दिलाने के बहाने विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगारों के साथ ठगी का मामला सामने आया। ठग के गिरोह ने संतकबीर नगर के चार समेत कुल 13 लोगों को निशाना बनाया। आरोप है कि ठग ने एक व्यक्ति से 60 हजार, आठ लोगों से 50-50 व चार लोगों से 30-30 हजार रुपये की ठगी की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के मोहल्ला अनूप नगर निवासी नियाज अहमद ने बताया कि पड़ोसी के घर महराजगंज के लेहड़ा बाजार का एक रिश्तेदार रहता था। उसने खुद को वीजा एजेंट बताया। रमजान माह में मोहल्ला निवासी युवकों से कहा कि सऊदी अरब में रोजगार के अवसर हैं। करीब 50 लोगों की जरूरत है। प्रति वीजा 90 हजार रुपये का खर्च आएगा। लोगों ने विश्वास कर उसे रुपये दे दिया। मोहल्ले के युवकों के साथ संतकबीर नगर के चार लोगों से उसने विदेश भेजने के नाम पर पैसा लिया। सिद्धार्थनगर तिराहा स्थित एक टेलर के माध्यम से शोहरतगढ़ निवासी तीन लोग भी उसके झांसे में आ गए। जब लोगों ने वीजा मांगा तो आरोपी बहाना बनाने लगा। अब पैसा वापस मांगने पर धमकी दे रहा है।
सदर एसओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। एक व्यक्ति आया था, ठगी के संबंध में बताया। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर डीके सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी। कार्रवाई करने के लिए एसओ को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें