फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुमरियागंज से कांग्रेस ने कांति पांडेय को बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज से कांग्रेस ने कांति पांडेय को बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन

डुमरियागंज। कांग्रेस ने डुमरियागंज विधान सभा सीट से कांति पांडेय को उम्मीदवार बनाया है। कांति पांडेय दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। मौजूदा समय में वह पीसीसी सदस्य हैं। कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय उनके पति हैं।
डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया गांव के कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद पांडेय की पत्नी वर्ष 1995 और 2015 में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थीं। उनके पति सच्चिदानंद पांडेय वर्ष 2010 में पीस पार्टी से डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव के उम्मीदवार थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सच्चिदानंद पांडेय की जगह मलिक कमाल यूसुफ को टिकट दे दिया था। 2013 में सच्चिदानंद ने पीस पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को 40 प्रतिशत भागीदारी देने के क्रम में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने घोषित उम्मीदवारों की सूची में डुमरियागंज से कांति पांडेय को शामिल किया है। सूची जारी होते ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी जाहिर की। कांग्रेस नेता कांति पांडेय का कहना है कि पार्टी ने अपना वादा पूरा करते हुए जिले का पहला टिकट महिला को दिया। वह क्षेत्र के अधूरे विकास और कांग्रेस की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें