फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच होगा मतदान
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव को सकुशल और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। हर बूथ पर सुरक्षा में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा तैनात होगा। इसमें अर्धसैनिक बल, पीएसी, पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवान तैनात होंगे। जिले में चुनाव कराने में लगभग 25 हजार सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे। बल की मांग हो चुकी है। सुरक्षा के साये में मतदान होगा।
यूपी विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। पार्टियों के साथ-साथ प्रशासन और पुलिस मकहमा भी चुनाव को सकुशल और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जुटा हुआ है। आयोग निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराने के लिए बार-बार निर्देश दे रहा है। मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें, ऐसा माहौल बनाने के लिए पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। जिले के हर मतदान केंद्र पर बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में मतदान होगा। इसके लिए सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। इसमें मतदान केंद्र परिसर में अर्धसैनिक बल के जवान, गेट के बाहर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद तीसरे स्तर पर होमगार्ड और पीआरडी के जवान लगेंगे। मतदाता को कोई डरा-धमका न सके। इसके लिए आने वाले रास्तों पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। अगर उन्हें कोई रोकता टोकता या धमकाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि मतदान के दिन सुरक्षा का कड़ा प्रबंध रहेगा। जिले में लगभग 25 हजार सुरक्षाकर्मी मतदान ड्यूटी में लगेंगे। बाहर के फोर्स की डिमांड हो चुकी है।
विज्ञापन

जिले में हैं इतने बूथ
निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 1616 मतदान केंद्र हैं और 2458 बूथ हैं। जिले में 90 कंपनी अर्धसैनिक बल के जवान आएंगे। यानी नौ हजार फोर्स यह हो जाएगी। इसके अलावा बाहर से पीएसी और पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के जवान बुलाए जाएंगे। 162 कलस्टर और 206 सेक्टर बनाया गया है। प्रत्येक कलस्टर टीम में एक उपनिरीक्षक, चार कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल तैनात रहेंगे, जो क्षेत्र का भ्रमण करते रहेंगे। किसी भी सूचना पर 15 मिनट के अंदर मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगे। वहीं सुरक्षा में जिले की पूरी पुलिस फोर्स, थाने की फोर्स और यूपी-112, होमगार्ड और पीआरडी के जवान सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें