फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने किया शोहरतगढ़ सीएचसी का निरीक्षण, चार चिकित्सक मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने किया शोहरतगढ़ सीएचसी का निरीक्षण, चार चिकित्सक मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

शोहरतगढ़। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बुधवार को सीएचसी शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी पर तैनात डॉ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव, डॉ. राकेश कुमार मौर्य, डॉ. नमिता शुक्ल, डॉ. एसके मौर्य अनुपस्थित मिले।
इसके अलावा एक्स-रे टेक्नीशियन माता प्रसाद चौधरी, एलटी संतोष कुमार जायसवाल, वार्ड ब्वाय अब्दुल गफ्फार, रामकुमार, राधेश्याम मिश्र भी अनुपस्थित थे। इस दौरान सीएमओ ने अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन काटने व स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। संविदा पर तैनात डॉ. रामवेलास, डॉ. अर्चना कुमारी, मालजी, एलटी संदीप कुमार, बिंद्रावती भी अनुपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने इन सभी का मानदेय कटौती करने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सीएचओ अंजली दीपावली के पहले से ही अनुपस्थित बताई गईं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश दिया गया। सीएमओ के औचक निरीक्षण के दौरान एएनएम रेनू यादव, सुरैना मिश्रा, शालिनी श्रीवास्तव, संजू कुमारी और वंदना भी अनुपस्थित थी। सीएमओ ने अनुपस्थिति दिवस का मानदेय कटौती करते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें