सीएचसी मिठवल का निरीक्षण करते सीएमओ।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सीएचसी सहित अन्य केंद्रों का किया निरीक्षण
बांसी(सिद्धार्थनगर)। सीएचसी मिठवल का सीएमओ डॉ. अनिल कुमार सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इसके अलावा न्यू पीएचसी और उपकेंद्र असनार तथा नचनी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
सीएमओ ने सीएचसी में दवाओं की उपलब्धता, रखरखाव तथा सफाई आदि का निरीक्षण किया। जांच में एक्सरे मशीन व आरओ खराब मिले। असनार व नचनी में बने हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर का निरीक्षण कर चल रहे टीकाकरण के प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। सेंटरों पर गंदगी देख वह नाराज हो गए और जिम्मेदारों को हिदायत देते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। न्यू पीएचसी डिड़ई का निरीक्षण कर सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक मिठवल बृजेश कुमार, बीपीएम कुशल टंडन आदि मौजूद रहे।
एसडीएम ने दो अस्पतालों का किया निरीक्षण
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र में अवैध रूप संचालित अस्पतालों पर अंकुश लगाने के लिए डीएम के निर्देश पर एसडीएम संत कुमार और चिकित्साधीक्षक डॉ. पीके वर्मा ने क्षेत्र के दो अस्पतालों की जांच कर अस्पताल के सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अभिलेख के कार्य अपूर्ण मिलने पर उसे दूर करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को एसडीएम संत कुमार और सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके वर्मा ने डॉ. अशरफ मेमोरियल हॉस्पिटल और मड़वा चौराहे स्थित डॉ.अंसारी हॉस्पिटल की जांच की। दोनों अस्पतालों के संचालकों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। बिना डिग्री व रजिस्ट्रेशन के चलने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई होगी। संवाद