फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के कार्यक्रम से पहले आ सकते हैं सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम के कार्यक्रम से पहले आ सकते हैं सीएम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने 16 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिला मुख्यालय आ सकते हैं। पुलिस-प्रशासन ने सीएम के संभावित आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने सीएम के आगमन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर नेशनल मेडिकल कॉलेज ने मान्यता प्रदान कर दी है। इस कारण मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम की बाधा दूर हो गई है। 25 अक्तूबर को पीएम नरेंद्र मोदी का वाराणसी में कार्यक्रम है। संभावना है कि जिले में भी पीएम मोदी का कार्यक्रम तय हो सकता है। मौखिक सूचना के अनुसार, अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन की लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगमन की संभावना बढ़ी
सीएम योगी आदित्यनाथ के विजयादशमी पर्व के बाद जिले में आगमन की तैयारियों के कारण पीएम मोदी का भी कार्यक्रम होने की संभावना बढ़ गई है। आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं होने के कारण आवश्यक कार्यों की शुरूआत नहीं हुई है, जबकि पिछली बार जुलाई में प्रस्तावित रहे कार्यक्रम के दौरान ही अधिकांश कार्य पूरे हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें