फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने श्रावस्ती व देवी पाटन मंदिर का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़ अंतर्गत कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा के सैकड़ों बच्चों ने श्रावस्ती व तुलसीपुर शक्तिपीठ पाटन देवी मंदिर का शैक्षिक भ्रमण किया। भगवान गौतम बुद्ध ने अपने जीवन का काफी समय श्रावस्ती में ही बिताया था।
सत्य, अहिंसा व शांति का संदेश पूरे विश्व में देने वाले भगवान गौतम बुद्ध से प्रेरणा लेने के लिए भारत सहित विश्व के अनेक देश के अनगिनत अनुयायी हैं। यहां हर दिन पर्यटक पहुंच कर करुणा, दया, सुख, शांति हेतु शांति पाठ की प्रार्थना में शामिल होते हैं। प्राचीन श्रावस्ती के अवशेष आधुनिक ''सहेट-महेट'' नामक स्थानों के जेतवान मठ, बौद्ध वृक्ष आदि स्थानों का भ्रमण करते हुए शिक्षकों व बच्चों ने बौद्ध भिक्षुओं व स्वयंसेवकों से जानकारी ली। भगवान बुद्ध की प्रेरणा से करुणा व प्रेम की शिक्षा तथा हिंसा का त्याग कर शांति अपनाने वाले अंगुलीमाल नामक कुख्यात डाकू के पक्की कुटी अंगुलीमाल स्तूप को भी देखा।
विज्ञापन

प्राचीन कालीन श्रावस्ती नगर के भवन, महल अवशेष, प्राचीन कालीन अन्य गृह, चौड़ी दीवार आदि को देख सांस्कृतिक, धार्मिक, भौगोलिक, सामाजिक ज्ञान के साथ वहां की जीवंत हरियाली व शांतिपूर्ण वातावरण का आनंद उठाया। बच्चों ने तुलसीपुर स्थित धार्मिक महत्व के दुर्गा मां के प्रसिद्ध 51 शक्तिपीठों में शुमार शक्तिपीठों देवीपाटन मंदिर पर पहुंच कर मां का दर्शन करते हुए पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चों ने देवीपाटन मंदिर परिसर के शिव मंदिर व आकर्षक सरोवर का भी आनंद उठाया।
विज्ञापन

इस दौरान अमरेश कुमार, एआरपी मुस्तन शेरुल्लाह, पवन कुमार, राकेश कुमार, सरोज श्रीवास्तव, रेनू मद्धेशिया, शशिकुमार, दीनदयाल, सिद्धार्थ, पृथ्वी पाल, नागेंद्र, राकेश कुमार राज आदि शिक्षकों के साथ सैकड़ों छात्र -छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें