कल आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अक्तूबर को जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने आएंगे। वह दोपहर 12.50 बजे आएंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों के साथ दोपहर एक बजे से समीक्षा बैठक करेंगे।
दूसरी ओर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार भी 24 अक्तूबर को आएंगे। वह मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के बाद बीएसए ग्राउंड में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को देखेंगे। इस मौके पर वह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं अधिकारियों से साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।