केंद्रीय टीम ने आदर्श गांव के विकास का लिया जायजा
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव का केंद्रीय टीम ने किया दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। मनरेगा, पीएम आवास समेत अन्य विकास योजनाओं का मूल्यांकन करने के लिए बृहस्पतिवार को केंद्रीय टीम भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत बुड्ढी खास पहुंची।
गांव में पहुंची दिल्ली टीम के अनिल कुमार ओझा, चंद्र कुकरेजा व खंड विकास अधिकारी भनवापुर ने गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय पर चौपाल लगाकर गांव में संचालित मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, जॉब कार्ड, उज्जवला गैस, आयुष्मान कार्ड, सौभाग्य योजना आदि से जुड़ीं योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों से ली। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों से बताया कि आदर्श गांव केवल नाम का बना है। गांव पूर्व में जैसा था वैसे ही रह गया, कोई काम नया नहीं हुआ है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह, जेई केसी यादव, वंशीधर गुप्ता, सचिव हरी राम चौधरी, रण विजय सिंह, प्रतीक रावत, रोजगार सेवक पुरुषोत्तम चौधरी, विद्यालय इंचार्ज राहुल कुमार, राज कुमार, राम विलास गुप्ता, नीरज कुमार सिंह, लवकुश चौरसिया, मूसे गुप्ता, रब्बान खान, मनुल्लाह, नन्हू गुप्ता, राम नरेश यादव, लम्मू मिया, गोजई मिया, सत्य प्रकाश चौरसिया, गुड्डू खान, पुजारी चौधरी, पशु पति कश्यप, शीला देवी, मनीषा यादव, पुनीता, आरती, सफीकुननिशा, माधुरी, विमला, कबूतरा, प्रीती, सावित्री, नजमा, किसलावती आदि मौजूद रहीं।