फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.87 लाख नेपाली करेंसी बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
3.87 लाख नेपाली करेंसी बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम चेकिंग के दौरान ककरहवा बार्डर पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। उसके पास से 3.87 लाख नेपाली करेंसी बरामद हुई। वैध कागजात नहीं होने के कारण आरोपित और पकड़ी गई रकम ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दी गई।
विज्ञापन

एसओ मोहाना संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ककरहवा बाजार में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति आता दिखा। संदिग्ध दिखने पर रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 3.87 लाख नेपाली करेंसी बरामद की गई। उसके साथ एक नेपाली नागरिक भी था। रकम के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सका तो ककरहवा कस्टम की टीम को बुलाया गया। आरोपित जगन्नाथ निवासी नोनहवा थाना कपिलवस्तु को रकम के साथ सुपुर्द कर दिया गया। रकम के संबंध में वैध कागजात प्रस्तुत करेंगे तो आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें