फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सरयू नहर में उतराया मिला युवक का शव

Wed, 22 Jul 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। थाना क्षेत्र के खरकट्टी चौराहे के पास सरयू नहर में बुधवार सुबह एक युवक का शव उतराया मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया।
विज्ञापन

जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बसडीलिया गांव निवासी तनवीर अहमद (39) के रूप में हुई। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे स्थानीय लोगों ने खरकट्टी चौराहे के पास सरयू नहर में एक शव उतराया देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बसडीलिया गांव निवासी तनवीर अहमद (39) के रूप में हुई। पुलिस ने आधार कार्ड में दर्ज पते पर संपर्क कर मृतक का फोटो परिजन को भेजा, जिसके बाद में परिजन पथरा थाने पहुंचे।
परिजन ने बताया कि तनवीर अहमद मूक-बधिर था और एक निजी बस में क्लीनर का काम करता था। वह 20 जुलाई की रात करीब नौ बजे घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें