फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खेत से मिला 2314 तांबे के प्राचीन सिक्कों से भरा करुवा

Wed, 22 Jul 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुनुवां/ सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में पुरातात्विक महत्व की बड़ी खोज सामने आई है। मर्यादपुर-तौलिहवा मार्ग स्थित कपिलवस्तु नगर पालिका-5 के बभनी गांव में एक किसान के खेत से तांबे के 2314 प्राचीन सिक्कों से भरा 23 सेंटीमीटर ऊंचा करुवा बरामद हुआ है। सिक्कों पर अरबी लिपि में मोहम्मद, फातिमा और अली के नाम अंकित पाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय किसान रामराज यादव को करीब एक सप्ताह पहले खेत की खुदाई के दौरान यह करुवा मिला था। उन्होंने इसे अपने पड़ोसी रोहित कोरी को दे दिया। करीब एक सप्ताह तक करुवा अपने पास रखने के बाद कोरी दो दिन पहले उसे तालाब के किनारे ले गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करुवा को कब्जे में लेकर जिला पुलिस कार्यालय पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस निरीक्षक दीपक कुंवर ने बताया कि करुवा के भीतर सिक्के फंसे होने के कारण उन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद सभी 2314 सिक्कों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
कपिलवस्तु संग्रहालय की प्रमुख शांति शर्मा लिंबू और पुलिस टीम की मौजूदगी में सिक्कों को सुरक्षित संरक्षित किया गया। पुलिस अधीक्षक मनोहर भट्ट ने बताया कि करुवा और सभी सिक्कों को आगे की जांच, संरक्षण और अध्ययन के लिए कपिलवस्तु संग्रहालय को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

संग्रहालय प्रमुख शांति शर्मा लिंबू ने प्रारंभिक आकलन के आधार पर बताया कि करुवा और सिक्के 12वीं से 13वीं शताब्दी के पूर्व मल्ल काल के हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि सिक्कों पर मोहम्मद का नाम अंकित होने के कारण इनका संबंध अलाउद्दीन के शासनकाल से भी हो सकता है। हालांकि इन पुरावशेषों की वास्तविक ऐतिहासिक अवधि और महत्व का निर्धारण पुरातत्व विभाग की वैज्ञानिक जांच और विस्तृत अध्ययन के बाद ही संभव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें