फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव पलटी, सवार पांच लोग बचाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
नाव पलटी, सवार पांच लोग बचाए गए
विज्ञापन

बयारा। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भालुकुनी घाट पर रविवार की सुबह आठ बजे कुआनो नदी में नाव पलट गई। उस पर मल्लाह सहित पांच लोग सवार थे। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार, गिरधारी लाल सोनी निवासी शंकरपुर जिला बस्ती, अमित वर्मा व मुनीराम वर्मा भालूकोनी थाना भवानीगंज अल्लीपुर जिला गोंडा गए थे। उधर से लौटते समय गिरधारी लाल सोनी, अमित वर्मा, मुनीराम वर्मा अपनी बाइक के साथ नाव पर सवार हुए मल्लाह मतिबुल्ला और उनके सहयोगी नसरुद्दीन के साथ आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच धार में पहुंचकर नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। उसके बाद उसमें सवार सभी लोग पानी में डूबने लगे। यह देख नाव का इंतजार कर रहे लोगों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर गांव वाले नदी में कूदकर लोगों की जान बचाई। इस संबंध में भवानीगंज थाने के प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि इस घटना की उनको कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें