फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पंडाल में एक लाख लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था

विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल में बारिश होने के बाद पानी को हटाते कर्मचारी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पंडाल में एक लाख लोगों के बैठने की होगी व्यवस्था
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले समेत अन्य जिलों में स्थापित मेडिकल कॉलेजों को लोकार्पण करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल बीएसए ग्राउंड में निर्मित हो रहे पंडाल में एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज एवं बीएसए ग्राउंड में जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। रविवार को ग्राउंड में हुए जलभराव को दूर करने के लिए पानी निकाल मिट्टी और बालू डाला जा रहा था। साथ ही हेलीपैड और सड़क निर्माण भी शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने के लिए आने की घोषणा की है। उसके बाद जिला कारागार के सामने स्थित बीएसए ग्राउंड में कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। छुट्टी के दिन रविवार को भी कार्य जारी रहा और कई मजदूर मैदान में उगी घास साफ करने के साथ ही जगह-जगह हुए भरे पानी को निकाल रहे थे। इसके साथ ही टेंट लगाने का भी कार्य तेजी से चल रहा है। मौके पर मौजूद एडीएम उमाशंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से संबंधित तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

उधर कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूर पर स्थित पीडब्लूडी के नए रेस्ट हाउस के पीछे मैदान में तीन हेलीपैड का निर्माण भी तेजी से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री कार्यक्रम में सुरक्षा कारणों से रेस्ट हाउस से वन क्षेत्राकारी नौगढ़ के परिसर के अंदर से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक सड़क निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। कार्यक्रम स्थल एवं मंच तक जाने के लिए अलग-अलग दो मार्ग बनेंगे, जिससे आपात स्थिति में इनमें किसी एक मार्ग का प्रयोग किया जा सके। उधर मेडिकल कॉलेज में भी साफ-सफाई एवं अन्य जरूरी कार्य पूर्ण कराए जा रहे है।
पश्चिम तरफ रहेेगा मंच
बीएसए ग्राउंड में प्रधानमंत्री कार्यक्रम का मंच पश्चिम की तरफ लगाया जाएगा और पूरब की तरफ दर्शक दीर्घा बनाई जाएगी। लगभग दो हजार वर्ग फीट के मुख्य मंच के आसपास दो मंच और लगाए जाएंगे जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री आदि मौजूद रहेंगे। दर्शक दीर्घा के लिए 46 हजार वर्ग मीटर के दायरे में पांच पंडाल लगाए जाएंगे, जिसमें 80 हजार से एक लाख तक के दर्शकों के लिए कुसियां लगाई जाएंगी। कार्यक्रम की तैयारी की पीडब्लूडी एवं नगर पालिका के कर्मचारियों की ओर से लगातार निगरानी की जा रही थी।
विज्ञापन

पीएम बनने के बाद पहली बार आएंगे मोदी
वैसे तो लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी जिले के इसी बीएसए ग्राउंड में आ चुके हैं, लेकिन तब वह विपक्ष के नेता थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पहली बार जिले में आ रहे हैं। इससे पूर्व जिले में इंदिरा गांधी भी आ चुकी है, लेकिन जब वह जिले में आई थीं, तब वह भी प्रधानमंत्री नहीं थीं। इस लिए जिले में पहली बार कोई प्रधानमंत्री आ रहा है। इससे यहां के लोगों में पहली बार प्रधानमंत्री के आने पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं देखने की जिज्ञासा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें