फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी सड़क जाम करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दी सड़क जाम करने की चेतावनी
विज्ञापन

बांसी। डुमरियागंज मार्ग से बरगदी गांव तक जाने वाले मार्ग के बीच में सरजू नहर पर टूटा पुल चार साल बाद भी दुरुस्त नहीं हो पाया। इससे लोगों में नाराजगी है। इसी समस्या से नाराज भाजपा के मिठवल मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी ने ग्रामीणों के साथ 15 मई को बांसी-डुमरियागंज मुख्य मार्ग को जाम करने का एलान किया है।
करीब चार वर्ष पहले मिठवल-बरगदी मुख्य मार्ग पर स्थित सरजू नहर पर बना पुल टूट गया था। उसके चलते मुख्य मार्ग से गुजरने वाले कई गांवों के लोगों को लंबी दूरी तय कर दूसरे गांव से जाना-आना पड़ता है। बरसात में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है। कीचड़ युक्त मार्ग पर विद्यार्थियों, वृद्धों, बीमार लोगों को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण कई बार आंदोलित हुए तो पुल का काम किसी तरह शुरू हुआ। पुलिया की नींव के निर्माण के बाद कार्य बंद कर दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के मिठवल मंडल अध्यक्ष रमेश द्विवेदी ने ठेकेदार व सरयू नहर खंड विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों के साथ 15 मई को बांसी-डुमरियागंज मार्ग को जाम करने का एलान किया है। इस आशय का एसडीएम को संबोधित ज्ञापन उन्होंने तहसीलदार अरुण कुमार वर्मा को सौंपा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें