वाहन की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बढ़नी-इटवा मार्ग पर स्थित घोपलापुर गांव के पास शुक्रवार देर रात मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा बाइक सवार युवक, किसी वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई हो।
क्षेत्र के सोननगर गांव निवासी सिद्धार्थ श्रीवास्तव (25) शुक्रवार को बाइक से घर से निकले थे। परिवार के लोगों के मुताबिक, वह किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात घर लौटते समय वह बढ़नी-इटवा मार्ग पर स्थित घोपलापुर गांव के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन की चपेट में उनकी बाइक आ गई।
हादसा देखकर मौके से लौट रहे किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो सिद्धार्थ की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई की है। युवक की मौत के बाद गांव में मातम छा गया है। इस संबंध में एसओ इटवा पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।