तस्करी का आरोपित गिरफ्तार, हेरोइन बरामद
शोहरतगढ़। एसएसबी व शोहरतगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर शाम खुनुवा कस्बे के पास तस्करी के आरोपित को गिरफ्तार कर उसके पास से 28 ग्राम हेरोइन बरामद की।
शोहरतगढ़ एसओ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस और एसएसबी जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर खुनुवा कस्बे के पीछे बाग में मंगलवार देर शाम चेकिंग के दौरान युवक नेपाल की तरफ से भारत सीमा में आता दिखाई दिया।
टीम ने घेरा बंदी कर उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी लेने पर हेरोइन बरामद की। पूछताछ में उसने अपना नाम, पता नेपाल के जिला कपिलवस्तु थाना बानगंगा नगरपालिका बानगंगा के वार्ड नंबर दो निवासी नरेंद्र कुमार बताया। पूछताछ के बाद उस पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके चालान कर दिया गया।