फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की पटरी काटने से ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की पटरी काटने से ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन

परसा। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के भावपुर उर्फ गुलरी गांव में सरयू नहर परियोजना के कर्मचारियों के रात में सड़क की पटरी काट देने से आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्र के भावपुर उर्फ गुलरी के प्रधान महेश यादव के नेतृत्व में तुलसीराम, रामदेव, रज्जाक, चंद्रभान आदि ने एसडीएम को शिकायतपत्र देकर आरोप लगाया कि सरयू नहर परियोजना के कर्मचारियों ने शनिवार की रात जेसीबी से सड़क की पटरी को काट दिया। इससे ग्रामीणों विशेषकर किसानों के आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण पिछले आठ वर्षों से गांव के दक्षिण मुख्य सड़क पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। मगर पुल निर्माण नहीं हुआ। उसी सड़क को सरयू नहर परियोजना के कर्मचारियों ने कटवा दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, रास्ते के काट दिए जाने से अब किसानों को धान की कटाई व गेहूं की बुआई के लिए अपने खेतों में जाने के लिए रास्ता नहीं है। इससे किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने काटे गए रास्ते को तत्काल पाटने व मुख्य सड़क पर पुल निर्माण की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें