फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्ले-ग्रुप की पढ़ाई के लिए तैयार हो रहा आंगनबाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्ले-ग्रुप की पढ़ाई के लिए तैयार हो रहा आंगनबाड़ी केंद्र
विज्ञापन

डुमरियागंज। आंगनबाड़ी केंद्र अब प्ले ग्रुप स्कूल की तर्ज पर संचालित होगा। यहां बच्चों को पोषण आहार तो दिया ही जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा भी दी जाएगी। उसका रिकार्ड भी रखा जाएगा। बच्चे ने कौन-कौन सी गतिविधियां सीखीं और उसका कितना विकास हुआ, यह सब संरक्षित रहेगा। प्रत्येक आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चे का रिकार्ड शिशु विकास कार्ड के माध्यम से रखा जाएगा।
बच्चों की गतिविधियों की मासिक समीक्षा भी की जाएगी। इस समीक्षा में तीन से पांच साल तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा। ऐसा इस लिए भी किया जा रहा है कि जो बच्चे पोषण आहार लेने के लिए आंगनबाड़ी आते हैं, उनका शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक और सर्वांगीण विकास भी हो सके। प्ले ग्रुप की तर्ज पर आंगनबाड़ी सेंटर संचालित होंगे। इसकी मॉनीटरिंग की जाएगी और मासिक विकास प्रतिवेदन भी तैयार किया जाएगा। ब्लॉक क्षेत्र में 369 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। उनमें 24 को आंगनबाड़ी केंद्रों को चिह्नित किया गया है। उनमेंसे चार आंगनबाड़ी केंद्रों पर काम पूरा हो चुका है। परिषदीय विद्यालय से पहले बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज सीडीपीओ अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 18 केंद्रों पर लेआउट तैयार है। मगर केंद्रों में पानी भरा होने के कारण काम रुका है। पानी हटते ही काम पूरा करवाकर प्ले ग्रुप पढ़ाई आरंभ हो जाएगी। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पूर्व में ही प्रशिक्षित किया जा चुका है। इस संबंध में बीएसए राजेंद्र सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में प्ले ग्रुप चलाने को लेकर शासन की तैयारी है। इसके लिए अगले शासनादेश की प्रतीक्षा की जा रही है। तीन से पांच वर्ष तक के बच्चों को परिषदीय स्कूल से पहले आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित प्ले ग्रुप में ही भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें