फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

437 विद्यालयों में नहीं पहुंची कंपोजिट ग्रांट की राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
437 विद्यालयों में नहीं पहुंची कंपोजिट ग्रांट की राशि
विज्ञापन

-डाटा फीडिंग में लापरवाही के कारण ऐसी स्थिति निर्मित हुई
सिद्धार्थनगर। जिले के 437 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट व खेल की राशि नहीं पहुंची है। इस कारण विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में हुई डाटा फीडिंग में लापरवाही के कारण यह समस्या आई है। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने लापरवाही करने वाले सभी छह संविदा कर्मियों को संविदा समाप्ति का नोटिस दिया है।
पूर्वांचल ग्रामीण बैंक को बड़ौदा यूपी बैंक में संविलियन के कारण जिले के 919 परिषदीय विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट की राशि नहीं पहुंची। 31 जनवरी 2022 तक बैंक की तकनीकी गड़बड़ी दूर हुई तो बेसिक शिक्षा विभाग ने छह संविदा कर्मियों की ड्यूटी डाटा फिडिंग में लगाई, लेकिन उन्होंने 482 विद्यालयों का ही डाटा फीड किया। अब 437 विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट की राशि मिलने की संभावना कम हो गई है। 10 फरवरी को पोर्टल लॉक होने की सूचना थी, लेकिन 16 फरवरी तक पोर्टल पर डाटा अपलोड हुआ। कर्मचारियों ने इसमें लापरवाही की।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर नहीं बढ़ीं सुविधाएं
कंपोजिट ग्रांट की राशिन नहीं मिलने के कारण मतदान केंद्र बने विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर नहीं हो सकी हैं। प्रत्येक वर्ष छात्र संख्या के आधार पर कंपोजिट ग्रांट की राशि भेजी जाती है, लेकिन इस बार बैंक संविलियन के कारण आई तकनीकी गड़बड़ी और डाटा फीडिंग में लापरवाही से राशि नहीं पहुंची।
खेल संसाधनों का अभाव
परिषदीय विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट के साथ खेल का बजट भी नहीं पहुंचा है। प्राथमिक विद्यालय में पांच हजार एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 10 हजार रुपये खेल का बजट मिलता है। इस वर्ष खेल का बजट नहीं मिलने के कारण 437 विद्यालयों में खेल संसाधनों के अभाव की आशंका है।
विज्ञापन

कंपोजिट ग्रांट की राशि भेजने के लिए डाटा फीडिंग में लापरवाही करने वाले छह संविदा कर्मियों को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। पोर्टल खुलने पर डाटा फीडिंग का कार्य होगा, ताकि विद्यालयों में ये राशि भेजी जा सके।
देवेंद्र कुमार पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें