फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एक से 30 अप्रैल 2026 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 10-30 अप्रैल तक दस्तक अभियान के लिए सोमवार को विकास भवन गांधी सभागार में अंतर्विभागीय बैठक हुई। इसमें सीडीओ ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, और दिमागी बुखार, फाइलेरिया, कालाजार की रोकथाम के लिए स्वच्छता, फॉगिंग, एंटी-लार्वा स्प्रे और घर-घर सर्वे के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से युद्धस्तर पर कार्य करें। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी लोगों को शपथ दिलाकर अभियान को पूरा करने का निर्देश दिया। सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए फॉगिंग, तालाबों-नालों में एंटी लार्वा छिड़काव और कूड़े के समुचित निस्तारण किया जाए। उन्होंने अभियान के सफल संचालन के लिए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। कहा कि स्कूलों और समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। स्कूलों में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की जाए, रैलियों के जरिए लोगों को जागरूक किया जाए, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति लोगों को प्रेरित किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ियों की कटाई के साथ साफ-सफाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया। उन्होंने हैंडपंपों के पानी की जांच कराने तथा नगर निकायों में ओवरहेड टैंकों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि जलजनित रोगों की रोकथाम की जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि पिछले वर्षों के आंकड़ों के आधार पर चिह्नित हाई रिस्क क्षेत्रों तथा दस्तक अभियान के दौरान घर-घर टीमों के द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हित अधिक मच्छर एवं लार्वा घनत्व वाले क्षेत्रों की सूचना संबंधित विभागों को उपलब्ध करायी जाए। रोगियों के निशुल्क परिवहन के लिए रोगी वाहन की सेवा की व्यवस्था प्रत्येक दशा में उपलब्ध रहनी चाहिए। बैठक में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर विकास, पंचायतीराज, आईसीडीएस, ग्राम्य विकास, शिक्षा, कृषि व पशुपालन समेत 13 विभागों को अभियान के प्रभावी संचालन के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पाण्डेय, डॉ. आरपी यादव, डीएमओ सीपी मिश्रा, नीरज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें