चार से स्नातक कला, स्नातकोत्तर विज्ञान विषय में मिलेगा प्रवेश
- सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने तिथि घोषित की
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में चार सितंबर से स्नातक कला एवं स्नातकोत्तर विज्ञान विषय में प्रवेश प्रारंभ होगा। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में सत्र 2021-22 के लिए बीए और एमएससी भैतिक तथा बॉयोटेक में प्रवेश कार्य संपन्न होगा।
विवि में कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, वह अपने सभी मूल प्रमाण पत्र और उसकी छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ विश्वविद्यालय के कला संकाय में चार सितंबर से 10 सितंबर के मध्य प्रवेश समिति के समक्ष उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए कला संकाय में डॉ. सुनीता त्रिपाठी एवं डॉ. सच्चिदानंद चौबे के प्रभार में दो समितियां बनाई गई हैं। समिति विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन करके अर्ह विद्यार्थियों का प्रवेश स्वीकृत करेंगे। विज्ञान संकाय के अंतर्गत स्नातकोत्तर भौतिक तथा बायोटेक के प्रवेश प्रभारी डॉ. कपिल गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने वाले दोनों विषयों के विद्यार्थी निर्धारित इस बार उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के लिए तीन सदस्य समिति बनाई गई है, जो प्रवेश से संबंधित प्रपत्र की जांच करेंगे।