फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में महिला समेत सात घायल
विज्ञापन

शोहरतगढ़-खुनुवां बाईपास और सनई चौराहे के पास हुए हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिया/शोहरतगढ़। जिले में दो सड़क हादसों में महिला समेत सात लोग घायल हो गए। हादसे शोहरतगढ़-खुनुवां बाईपास और सनई चौराहे के पास हुए।
सदर थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़ सनई मार्ग पर सनई चौराहे के पास शनिवार को बाइक इनोवा की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे जोगिया कोतवाल ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान लक्ष्मी (35) पत्नी राकेश, उसका पांच माह का बेटा अंकित, भाई मनोज (25) और ससुर लौटन (65) निवासी हड़हवा थाना शोहरतगढ़ के रूप में र्हुई। कोतवाल जोगिया तहसीलदार सिंह ने बताया कि घटना स्थल सदर थाना क्षेत्र है। मगर जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया, जहां घायलों का इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अुनसार, थाना क्षेत्र खुनुवां गांव निवासी यशोधरा (40) अपने गांव के चिनकू के साथ बाइक से शोहरतगढ़ से दवा कराकर शुक्रवार रात लगभग दस बजे घर लौट रहे थे। अभी वह शोहरतगढ़-खुनुवां बाईपास पहुंचे तभी खुनुवां की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में यशोधरा व बाइक चला रहा युवक और चिल्हिया थाना क्षेत्र के बूढ़ापारा निवासी रामाकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों घायलों को शोहरतगढ़ सीएसची पहुंचाया। यहां से यशोधरा व रामाकांत की हालत गंभीर होने पर उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एसओ शोहरतगढ़ राजेंद्र बहादुर सिंह कि इस घटना की कोई सूचना नहीं है। जानकारी मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें