फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 57 और की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 57 और की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में 57 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। शनिवार को इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनको स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट करा दिया है। साथ ही इनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, पहले से संक्रमित 93 लोग स्वस्थ हो गए।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन 50 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हुए आंकड़े के मुताबिक, इटवा क्षेत्र में 16 संक्रमित पाए गए। डुमरियागंज क्षेत्र में 13 कोरोना संक्रमित मिले। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में 10 संक्रमित मिले। बांसी ब्लॉक क्षेत्र में पांच कोरोना संक्रमित मिले। बर्डपुर क्षेत्र में तीन कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोटन और मिठवल ब्लॉक क्षेत्र में दो-दो संक्रमित मिले। उसका में एक संक्रमित मिला। इसके अलावा, बढ़नी, भनवापुर, जोगिया, खेसरहा और खुनियांव क्षेत्र में एक-एक व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि जिले में 57 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें