फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायलिसिस यूनिट को जल्द मिलेंग पांच नए बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
डायलिसिस यूनिट को जल्द मिलेंगे पांच नए बेड
विज्ञापन

किडनी के मरीजों को मिलेगी राहत, नहीं करना पड़ेगा इंतजार
अब तक जिला अस्पताल में 10 बेड का चल रहा था यूनिट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है। डायलिसिस यूनिट में पांच डायलिसिस मशीनें जल्द लगने वाली हैं। अब तक जिला अस्पताल में दस बेड का यूनिट चल रहा था। मरीजों की संख्या बढ़ने से वेटिंग की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। उससे निपटने और मरीजों को सुविधा मुहैया कराने के लिए पांच बेड बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए दो बार पत्राचार हो चुका है। जल्द ही मशीन लगने की उम्मीद है।
चिकित्सकों का मानना है कि खानपान की गड़बड़ी से गुर्दे के रोगी बढ़ रहे हैं। गुर्दा खराब और फेल होने के मामले की अचानक जानकारी मिलती है। ऐसे मरीजों को डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। इसमें चिकित्सक की सलाह पर एक मरीज का सप्ताह में दो से तीन बार डायलिसिस करनी पड़ती है। मौजूदा समय में जिला अस्पताल में 10 बेड का यूनिट संचालित है। 252 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ है, जो नियमित डायलिसिस करा रहे हैं। वहीं 30 मरीज अभी वेटिंग में हैं। मरीजों को सुविधा देने के लिए जिला अस्पताल में अब यूनिट की क्षमता बढ़ाई जा रही है। पांच नए बेड और तैयार किए जाएंगे। इसके लिए दो बार पत्राचार हो चुका है। जल्द ही मशीन और बेड तैयार होने की उम्मीद है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. नीना वर्मा ने बताया कि डायलिसिस यूनिट में पांच बेड बढ़ाए जाने के लिए पत्राचार किया गया था। अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही पांच नए बेड लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में होगी इतने मरीजों का डायलिसिस
जिला अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में 10 बेड हैं। फिलहाल एक दिन में तीन शिफ्ट में 30 मरीजों की डायलिसिस हो रही है। अगर पांच बेड बढ़ जाएंगे तो 15 और मरीजों की डायलिसिस हो सकेगी। यानी एक दिन में 45 मरीजों की डायलिसिस हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें