फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 पदों के लिए 24 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
22 पदों के लिए 24 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिविल-सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव प्रक्रिया के चलते परिसर में हलचल तेज होती जा रही है। बुधवार को नामांकन के आखिरी दिन विभिन्न पदों पर कुल 24 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। कुछ पदों पर किसी ने भी दावेदारी नहीं की। पर्चों की जांच और वापसी का कार्य 20 जनवरी को होगा। मतदान की तिथि 27 जनवरी तय की गई है। मतगणना अगले दिन 28 जनवरी को होगी।
सिविल-सिद्धार्थ बार के 22 पदों पर 24 लोगों ने नामांकन में हिस्सा लिया। अध्यक्ष पद पर राम शंकर पांडेय, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, जमील अहमद सिद्दीकी, राधेश्याम मिश्रा और अंजनी कुमार दूबे ने पर्चा दाखिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए रामचंद्र चौधरी और जयप्रकाश ने नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए पवन चंद शुक्ल और महामंत्री के लिए राजेश कुमार मिश्र, सिद्धनाथ पांडेय व दिव्य प्रकाश शुक्ला ने दावेदारी पेश की। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए सच्चिदानंद झा, रवि शंकर शुक्ल और विजय कुमार शुक्ल ने पर्चा भरा। संयुक्त मंत्री प्रशासनिक के लिए अंकित चौधरी व अवनीश कुमार द्विवेदी, संयुक्त मंत्री सूचना के लिए सचिन श्रीवास्तव और शेषमणि प्रजापति ने नामांकन किया। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के सापेक्ष मात्र एक पर्चा नफीस हैदर रिजवी ने दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के लिए राम नरायन त्रिपाठी, मनीष मणि त्रिपाठी, संतोष कुमार मिश्र और राजेश कुमार भट्ट ने नामांकन किया। वहीं दूसरी ओर, उपाध्यक्ष के दो पदों, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के दो पदों के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। निष्पक्ष चुनाव के लिए बार की ओर से नियुक्त चुनाव आयुक्त राम शंकर सिंह और रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि पर्चों की जांच और वापसी प्रक्रिया होने के बाद मतदान और मतगणना का कार्य नियत तिथि को संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें