शांतिभंग की आशंका में 15 सौ पाबंद, 130 असलहे जमा
डुमरियागंज। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में कराने को लिए पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। भवानीगंज पुलिस ने 15 सौ लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद किया है।
थानाक्षेत्र में कुल 156 लाइसेंसी असलहाधारी हैं, जिनमें से अब तक 130 लोगों के असलहे जमा कराए जा चुके हैं।
एसओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि पुलिस शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। सार्वजनिक स्थानों पर मार्च करने के साथ अराजक तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है।