आमी के तट पर 101 फीट ऊंचा तिरंगा लहराएगा
डुमरियागंज। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ डीएम दीपक मीणा ने 15 अगस्त को बजरंगी चौक पर 101 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराए जाने वाली जगह बजरंगी चौक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आमी नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचकर वहां भी स्थिति देखी।
विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आमी नदी के उद्गम स्थल शिकारा कोहरा को पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। यहां पर पर्यटकीय विकास के लिए 407.77 लाख रुपये शासन से निर्गत हुए हैं। इसके अलावा बजरंगी चौक बेंवा में अतिक्रमण मुक्त करवाए गए चौराहे के जमीन पर शहीदों के सम्मान में पार्क बनवाने के साथ ही 15 अगस्त को 101 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा झंडे को फहराया जाएगा।
दोनों जगहों के निरीक्षण के बाद डीएम दीपक मीणा ने कहा कि 101 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराए जाने का दृश्य ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने आमी नदी के उद्गम स्थल पर होने वाले कार्यों की भी सराहना की।