फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में 10 शिक्षक, एक अनुदेशक अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
निरीक्षण में 10 शिक्षक, एक अनुदेशक अनुपस्थित
विज्ञापन

बर्डपुर। बीईओ बर्डपुर अनिल कुमार मिश्र ने बुधवार को परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय हथियहवा और ठाकुरपुर बंद पाया गया, यहां सभी शैक्षिक कर्मी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए 10 शिक्षक एवं एक अनुदेशक का वेतन रोकने का आदेश देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय ठाकुरपुर में केवल रसोईया मिली, बाकी सारे स्टॉफ के लोग अनुपस्थित पाए गए। कंपोजिट विद्यालय, मधुबेनीया में निरीक्षण के समय सहायक अध्यापक विजय लक्ष्मी, किरण दुबे, रीता यादव, प्रतिभा सिंह, अनुदेशक विंध्यवासिनी गुप्ता बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। कंपोजिट विद्यालय सूर्यकुड़िया में प्रधानाध्यापक बेचन प्रसाद , सहायक अध्यापक सुनीता अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार निरीक्षण के समय प्राथमिक विद्यालय हथिहवा बंद पाया गया। प्राथमिक विद्यालय, परसा बेलहरी में सहायक अध्यापक विशंभर लाल, पारस नाथ चौरसिया अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय ठाकुरपुर निरीक्षण के दौरान बंद मिला। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि कई दिनों से विद्यालय रसोइयों द्वारा ही संचालित किया जा रहा है। बीईओ अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और स्कूलों से नदारद रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें