फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का पेड़ से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के बाहर बाग में बृहस्पतिवार को एक महिला का शव लटकता देखा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बहराइच जिले के थाना नवाबगंज क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासिनी शहनाज क निकाह चार वर्ष पूर्व मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मनवरिया भोजा निवासी अब्दुल वाहिद के साथ हुआ था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर 11 बजे पति से विवाद होने बाद वह घर से बाहर चली गई थी। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे शहनाज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के उत्तर शब्बीर के बाग में आम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पाकर परिवारीजन मौके पर पहुँच कर शव का शिनाख्त किया। मृतका के पति अब्दुल वाहिद की सुचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें