फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पत्नी के बीच वो आने से बिखर रहा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। छोटी छोटी बातों को लेकर परिवार में बिखराव हो रहा है। ऐसे मामले पुलिस परामर्श केंद्र में पहुंच रहे हैं। पहुंचने वाले मामलों में अधिकांश ऐसे हैं जो पति पत्नी के बीच तीसरे की उपस्थिति से संबंधों में दरार डालते हैं। ऐसे ही तीन मामलों का रविवार को निस्तारण परामर्श केंद्र में हुआ। ऐसे ही कुछ मामले पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आए। इस दौरान छह मामले केंद्र में रखे गए। लेकिन इनमें से तीन का निस्तारण मौके पर हो गया।
विज्ञापन

निस्तारित मामलों में दो ऐसे मामले हैं, जिनमें दंपती अपनी भूल को स्वीकार करके फिर से संवाद स्थापित करते हुए एक साथ रहने को राजी हो गए। एक मामला ऐसा था, जिसमें दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि वह मामले का निस्तारण न्यायालय में करेंगे। मौके पर महिला थाना प्रभारी मंजू पांडे, उपनिरीक्षक अर्चना सिंह, रिचा शुक्ला, नीलू, चंदा यादव सहित कई मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें