फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई चाचा नेहरू की जयंती

विज्ञापन
श्रावस्ती के भिनगा स्थित अलक्षेंद्र इंटर कालेज में छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली को देखते न्या - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। बाल दिवस पर रविवार को विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालयों में बाल मेला, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। जबकि भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में विधिक शिविर का भी आयोजन किया गया। यहां प्रतियोगिता भी कराई गई। जिसमें विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती रविवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर विधिक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विधिक सेवाओं तथा अन्य कानूनी जानकारी से संबंधित पंफलेट वितरित कर छात्रों को स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा, सहायता व सलाह सहित गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के लिए बनाए गए कानून व चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान सिविल जज अवर खंड प्रभात सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल उपाध्याय, बीएसए प्रभुराम चौहान, विद्यालय के प्राचार्य ज्योति प्रकाश पांडे, अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, विष्णुदत्त अस्थाना ने छात्र छात्राओं को विधिक जानकारी दी। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यालय में हुई कला प्रतियोगिता में दीपशिखा पटेल प्रथम, दीक्षा चौधरी द्वितीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में कामना तिवारी प्रथम, मोहम्मद मुजम्मिल द्वितीय, फिल्म प्रतियोगिता में यूमना प्रथम, अगम मणि त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में लक्ष्मी देवी प्रथम, सोनम द्वितीय, भाषण प्रतियोगिता में स्वाती मिश्रा प्रथम व मोहनी तिवारी द्वितीय एवं पोस्टर प्रतियोगिता में सलोनी पांडे प्रथम एवं सलामुन्निशा द्वितीय स्थान पर रहीं। जिनका नाम राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ को पुरस्कृत करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

इस दौरान जिले की तहसीलों में प्रभात फेरियां भी निकाली गईं। वहीं स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौराबस्ती में बाल दिवस पर क्विज व निबंध प्रतियोगिता कराई गई। क्विज प्रतियोगिता में माधुरी तिवारी प्रथम, दीप शिखा व मोहिनी तिवारी द्वितीय तथा शिवांशि शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में संध्या पांडे प्रथम, शालू वर्मा द्वितीय व स्वाती मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान यहां साइकिल रैली भी निकाली गई। जिन्हें प्रचार्य डॉ. सिम्मी तिवारी ने सम्मानित किया। वहीं इस दौरान जमुनहा सहित जिले के अन्य विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान न सिर्फ विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई। बल्कि बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें