फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते से निकल रहा पैसा, खाताधारक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा(श्रावस्ती)। मल्हीपुर के शिवगढ़ कला में संचालित ग्राहक सेवा केंद्र में बिना खाता धारकों की जानकारी के ही खाते से पैसा निकासी हो रही है। इतना ही नहीं जमा धनराशि की रसीद मिलने के बाद भी ग्राहक के खाते में जमा धनराशि प्रदर्शित नहीं हो रही। इससे परेशान व आक्रोशित खाता धारकों ने ग्राहक सेवा केंद्र के समक्ष एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम नेहा प्रकाश को भेजे शिकायती पत्र में शाखा प्रबंधक शिवगढ़ कला व बैंक मित्र पर कार्रवाई की मांग की गयी।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के शिवगढ़ कला में सतीश कुमार शर्मा उर्फ गोलू बैंक ऑफ बड़ौदा का बैंक मित्र है। इसके द्वारा यहां ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन किया जाता है। खाता धारकों का आरोप है कि बैंक मित्र द्वारा लोगों को बेवकूफ बनाकर आधार कार्ड और अंगूठा लगवा लिया जाता है। इसके बाद नेटवर्क न होने की बात कह पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया जाता है। खाताधारी सुकैया के खाता संख्या 00013325 में कुछ माह पहले 49 हजार रुपया जमा किया गया। इसका जमा वाउचर भी दिया गया लेकिन अभी तक खाते में पैसा दर्ज नहीं दिखा रहा है।
इसी तरह केसर जहां पत्नी शफीक का आरोप है कि उसके खाता संख्या 47668100005885 से पांच मई 2022 को सतीश द्वारा 10,000 रुपये निकाला गया जो अभी तक खाताधारी को प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे ही शिकारी निवासी बेचन के खाता संख्या 47668100007967 से 18 हजार, मलंग गांव निवासिनी सीमा देवी के खाता संख्या 00003868 से 76 हजार, गुरुदत्तपुरवा निवासिनी ताहिरा बेगम के खाता संख्या 00003868 से 46 हजार, भौंसावा निवासिनी रुबिया के खाता संख्या 00000761 से 154000 रुपये, खमरिया निवासिनी राबिया के खाता संख्या 00003764 से 27641 एवं टिकुइया निवासी जलील अहमद के खाता संख्या 00004630 175886 रुपये जमा किया गया है। जिसे पासबुक में तो दर्ज किया गया लेकिन अभी तक खाते में इसकी एंट्री नहीं हो सकी है। इस संबंध में एलडीएम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पूरा मामला संज्ञान में है और जल्द ही मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें