फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान से अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर कहीं टिन शेड तो कहीं नालियों पर किए गये निर्माण पर चला। जिले के सभी प्रमुख कस्बों व बाजारों में स्थानीय तहसील प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान से अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्ग व पटरियों से अतिक्रमण हटवाने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध रूप से संचालित बस व टैक्सी स्टैंड हटवाने तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसका असर अब जिले में भी दिखने लगा है।
जिलाधिकारी के निर्देश के बाद संबंधित उप जिलाधिकारियों द्वारा स्थानीय पुलिस-प्रशासन के सहयोग से नगर व कस्बों सहित मुख्य मार्ग की पटरियों पर अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। इस दौरान जिला प्रशासन का बुलडोजर अतिक्रमणकारियों की ओर से किए गए स्थायी व अस्थायी निर्माण को ढहा रहा है। बुधवार को भिनगा में एसडीएम प्रवेंद्र कुमार, इकौना में आरपी चौधरी व जमुनहा में सौरभ शुक्ला के निर्देश पर अतिक्रमण हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें