जमुनहा(श्रावस्ती)। बरगदहा गांव में शुक्रवार दोपहर एक युवक फांसी के फंदे से लटक गया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे फंदे से उतारा। इसके बाद अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदहा निवासी सूरज मौर्या (21) पुत्र सुखदेव मौर्या ने अज्ञात कारणों से शुक्रवार दोपहर घर के कमरे में लगे कुंडे से चादर के सहारे फांसी लगा ली। जानकारी मिलने पर परिजन युवक को फंदे से उतारकर सीएचसी मल्हीपुर ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते मे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे जमुनहा चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।