फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लाख का बकाया न चुकाने पर कटी बीएसएनएल की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। 14 लाख का बकाया बिल न चुकाने पर बिजली निगम ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का कनेक्शन काट दिया। बिजली गुल हो जाने से बीएसएनएल से जुड़ी संचार सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा और संचालित सभी संचार सेवाएं पूरी तरह बाधित हो गयी। इससे परेशान बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक प्रचालन ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेज कर आपूर्ति बहाल कराने की मांग किया है।
विज्ञापन

बिजली निगम का सरकारी विभागों पर कई करोड़ का बिल भुगतान बकाया है। घाटे में चल रहा बिजली निगम वर्तमान में बकाया भुगतान की वसूली को लेकर पूरी तरह से सख्त नजर आ रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड के मुख्य दूरभाष केंद्र भिनगा, कलेक्ट्रेट, तहसील मुख्यालय जमुनहा, इकौना, पुरानी बाजार भिनगा, मुख्य हब स्थान बदला चौराहा, बेचुआ, जमुनहा, फतुहापुर, धरसवा, सेमगढ़ा, धनुही में लगे बीएसएनएल टावर पर बिजली निगम का करीब 14.29 लाख रुपया बकाया है। बिजली निगम की ओर से लगातार पत्राचार के बाद भी भारत संचार निगम द्वारा बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में बिजली निगम द्वारा अभियान चला कर इन सभी टावरों की विद्युत सप्लाई काटने की कार्रवाई की गयी।
ट्रांसमिशन टॉवरों के साथ ही बीएसएनएल कार्यालय की बिजली सप्लाई काट दिए जाने से जिले में बीते 48 घंटे से संचार सेवाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। इससे आम मोबाइल उपभोक्ताओं के साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय, एनआईसी, जिला कोषागार, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जनपद न्यायालय, सभी बैकों के लीज लाईन व जिला प्रशासन की अन्य इंटरनेट व डेटा सेवाओं पर भी सीधा असर पड़ा है। नेटवर्क सिग्नल बाधित होने से मोबाइल सेवाओं के संचालन के साथ ही निजी व सरकारी कार्यालयों में संचालित काम काज पर भी सीधा असर पड़ा है। इस परेशानी से राहत दिलाने के लिए बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक प्रचालन ने बिजली निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र भेज कर आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें