फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी अलविदा व ईद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी अलविदा व ईद की नमाज
विज्ञापन

-- अमन चैन का माहौल कायम रखने को पुलिस व प्रशासन सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। जिले में चंद्र दर्शन के अनुसार तीन मई को ईद का पर्व मनाए जाने की तैयारियां चल रही है। इसके साथ ही शुक्रवार को सभी मस्जिदों व इबादतगाहों में अलविदा की नमाज भी होगी। इस दौरान अमन चैन का माहौल कायम बनाए रखने और किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी रोकने को पुलिस व प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देश पर ईद पर्व के दौरान पूरे जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। विशेषतौर पर अलविदा व ईद की नमाज के दौरान निगरानी बरतने को मजिस्ट्रेटों के साथ ही पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

रमजान का अंतिम शुक्रवार 29 अप्रैल को होने के कारण सभी मस्जिदों व ईदगाहों में अलविदा की नमाज अता होगी। जबकि ईद-उल-फितर का पर्व चंद्र दर्शन के अनुसार 03 मई को मनाया जाना प्रस्तावित है। हिन्दू मुस्लिम की मिश्रित आबाद होने के कारण पर्व के दौरान अराजक तत्वों द्वारा जानबूझ कर अमन चैन का माहौल खराब करने की कोशिश आशंकित है। इसे प्रभावी स्तर पर रोकने के लिए अलविदा व ईद की नमाज के दौरान मस्जिदों व ईदगाहों की निगरानी के लिए 37 अधिकारियों की तैनाती मजिस्ट्रेट के बतौर होगी। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह ईदगाहों पर नमाज के समय शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर इसकी जानकारी तत्काल डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों को दी जाए। इसके साथ ही सभी एसडीएम भी नमाज के दौरान शांति व्यवस्था कायम बनाए रखने के लिए अपने तहसील क्षेत्र में भ्रमण कर पूरी तरह सक्रियता बरतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें