फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सोनवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुरकोडरी के मजरा महराजगंज में घटी इस घटना के बाद मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, सूचना के बाद एसपी सहित कई अन्य अधिकारियों ने मौके की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बहराइच के थानाक्षेत्र पयागपुर अंतर्गत ग्राम सेवणा निवासी भंडारी पुत्र चौधरी ने अपनी बेटी नीलू (25) की शादी चार वर्ष पूर्व सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरकोडरी के मजरा महराजगंज निवासी महेश कुमार के साथ की थी। बुधवार भोर में नीलू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे नीलू के पिता भंडारी ने सोनवा पुलिस को सूचना देकर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया था। मामले में सोनवा प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी के बाद एसपी अरविंद कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण कर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें