फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति के बाद भी नहीं मिला बकाया मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवानिवृत्त हुए थे। उस समय उनका कई माह का मानदेय बकाया था, जिसका भुगतान आज तक नही हो पाया। नाराज कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन देकर मानदेय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र में कार्यरत 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 31 अक्तूूबर 2020 को सेवानिवृत्त हो गए थे। उस समय अप्रैल 2020 से 30 अक्तूूबर 2020 तक का मानदेय बकाया था। जिसके भुगतान के लिए पिछले सात महीने में वह कई बार परियोजना कार्यालय का चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन भुगतान की कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रामरानी गुप्ता, मुन्नी देवी, सावित्री त्रिपाठी, गीता पांडे, पुष्पा श्रीवास्तव, शांति, मुन्नी देवी पांडे ने डीएम नेहा प्रकाश को एक ज्ञापन सौंप कर जल्द भुगतान कराने की मांग की है। डीएम ने विभाग से जल्द भुगतान करवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें