फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिनगा स्टेट के अंतिम राजा का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा स्टेट (तालुकेदारी) के अंतिम राजा चंद्रमणिकांत सिंह का मंगलवार निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। राजा छह बार भिनगा विधानसभा से विधायक रहे हैं। जिसमें से चार बार भाजपा की ओर से तो एक बार कांग्रेस व एक बार निर्दल ही सदन पहुंचे थे। उनके निधन से स्थानीय लोगों में शोक है।
विज्ञापन

भिनगा स्टेट (तालुकेदारी) में राजा के रूप में अंतिम राज्याभिषेक राजा चंद्रमणिकांत सिंह का हुआ था। वह उस समय बहुत ही कम उम्र के थे। उनके स्थान पर उनकी माता जी ने स्टेट का कार्यभार संभाला था। युवावस्था में 1969 में पहली बार कांग्रेस के सिंबल पर चुनावी मैदान में उतरे थे। जिसमें उन्हें विजय हासिल हुई थी। इसके बाद यह सफर चलता रहा। बीच के कार्यकाल को छोड़ दिया जाए तो सबसे अधिक समय तक वे भिनगा विधानसभा सीट से प्रतिनिधित्व करने विधानसभा पहुंचे थे। वह छह बार इस सीट से विधायक रहे। जिसमें से चार बार भाजपा के सिंबल से चुने गए, जबकि एक बार कांग्रेस से व एक बार निर्दल सदन पहुंचे। राम मंदिर आंदोलन में भी वह जेल गए थे। उनके साथ विधानसभा क्षेत्र के कई अन्य कार्यसेवक भी थे।
विज्ञापन

चुनाव वर्ष भिनगा विधान सभा
1969 राजा चन्द्रमणि कांत सिंह (कांग्रेस)
1989 राजा चंद्रमणि कांत सिंह (निर्दल)
1991 राजा चन्द्रमणि कांत सिंह(भाजपा)
1993 राजा चन्द्रमणि कांत सिंह(भाजपा)
1998 राजा चन्द्रमणि कांत सिंह(भाजपा)
2002 राजा चन्द्रमणि कांत सिंह(भाजपा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें