फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में अनुपस्थित 21 पर एफआईआर का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ईवीएम प्रशिक्षण में मंगलवार को अनुपस्थित मिले 21 कर्मचारियों के विरुद्ध सीडीओ ने एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया है। इन कर्मचारियों में प्रथम पाली में नौ व द्वितीय पाली में 12 कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए कर्मचारियों को अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज, भिनगा में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को प्रथम पाली के प्रशिक्षण के दौरान नलकूप चालक शत्रुघ्न लाल, कनिष्ठ सहायक राकेश कुमार, प्रधान अध्यापक मोहम्मद रिजवान अहमद, सहायक अध्यापक अभिषेक कुमार रस्तोगी, प्रियता तिवारी, छाया देवी, नाजिश अख्तर, सुभाष चंद्र व अमित अग्रवाल अनुपस्थित रहे। वहीं, द्वितीय पाली में वरिष्ठ सहायक मनीष कुमार शर्मा, संभागीय निरीक्षक प्राविधिक भीमसेन, वरिष्ठ सहायक रामवरन, मुकेश सक्सेना, विपिन कुमार, राकेश कुमार उपाध्याय, वन रक्षक राम प्यारे, सहायक अध्यापक अलका शर्मा, मनीषा शुक्ला, रिंकी यादव, माधुरी व लोचन प्रकाश गायब रहे। मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने सभी 21 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें