श्रावस्ती। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ ने सोमवार प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक का आयोजन किया। इसका समन्वय प्रांतीय महासचिव ने श्रावस्ती से किया। बैठक में फैसला हुआ कि पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारियों में जागरूकता अभियान चलाया जाए। चुनाव में इसे मुद्दे के तौर पर उठाया जाए।
सोमवार को दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की एक वर्चुअल बैठक हुई। जिसका समन्वय श्रावस्ती से प्रांतीय महासचिव नरेंद्र विक्रम सिंह ने व अध्यक्षता अध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र सिंह ने की। बैठक में मुद्दा उठा कि जब से पुरानी पेंशन बंद हुई है तब से भविष्य निधि समाप्त हो गई। प्रांतीय महासचिव ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष ने आह्वान किया कि द्वितीय राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग की पेंशन संस्तुति को स्वीकार करते हुए कर्मचारी हित में पुरानी पेंशन बहाल की जानी चाहिए। बैठक में राजेंद्र जौहरी, अवनीश श्रीवास्तव, अशोक सिंह व अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य प्रादेशिक नेता मौजूद रहे।