श्रावस्ती। जिले के नोडल अधिकारी व राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव ने कलेक्ट्रेट स्थित कोविड कंट्रोल रूम का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनआईसी सभागार में अधिकारियों के साथ कोविड 19 एवं संचारी रोग नियंत्रण व बचाव आदि की अधिकारियों के साथ बैठ कर समीक्षा की। साथ ही 15 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया।
राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव व जिले के नोडल अधिकारी एसवीएस रंगाराव ने एनआईसी सभागार में कोविड-19 एवं संचारी रोग नियंत्रण व बचाव आदि की व्यवस्था की समीक्षा की जहां उन्होंने 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों एवं उससे अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने निगरानी समितियों एवं इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल केंद्रों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम नेहा प्रकाश, सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, एडीएम कमलेश चंद्र, एसडीएम प्रवेंद्र कुमार, रोहित कुमार, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया, डॉ. एनएन पांडे, डॉ. अफरोज अहमद आदि मौजूद रहे।