श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान भरथा बेलभरिया स्थित ईंट भट्ठे के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने 1200 ग्राम चरस बरामद की। गिरफ्तार युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। भिनगा कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक रमेश मंगलवार रात क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे।
इस दौरान उन्हें भरथा बेलभारिया स्थित राममिलन के भट्टे के पास एक युवक आता दिखा जो पुलिस का वाहन देखकर भट्ठे की ओर भागने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की। गिरफ्तार युवक की पहचान भरथा बेलभरिया निवासी सुरेंद्र उर्फ सुंदा पुत्र रामदेव के रूप में हुई। उसके विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्जकर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेजा गया है।