श्रावस्ती। शासन की ओर से किसानों व पशुपालकों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जरूरत है कि इसका अधिक से अधिक फायद उठाने को जरूरतमंद आगे आए। यह अपील जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार चौधरी ने करते हुए बताया कि उद्यान विभाग द्वारा खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना पर सब्सिडी मुहैया करा रहा है।
इसके साथ ही बेकरी, पशु एवं मुर्गी चारा, दाल व दाल मिल, चावल व चावल मिल, मक्का उत्पाद के प्रसंस्करण से संबंधित उद्योग, दुग्ध उत्पाद, फल आधारित उत्पाद से लेकर कई अन्य तरह के उद्योग व स्वरोजगार योजना पर भी सब्सिडी दी जा रही है। इच्छुक लाभार्थी इसके लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को संबंधित एफएमई पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इस योजना में आवेदक को उद्योग लागत का 35 प्रतिशत अथवा अधिकतम 10 लाख तक क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी का लाभ मिलेगा। संवाद